मानदेय बढ़ोतरी को बताया अपेक्षा से कम
कासमपुरगढ़ी/धामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 1500 व सहायिकाओं के 750 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 1250 रुपये मासिक मानेदय में बढ़ोतरी की है, जिसे लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जहां एक ओर खुशी का इजहार किया। वहीं कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसे नाकाफी बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार को कम से कम 21 हजार मासिक मांग के सापेक्ष 18,000 रुपये कार्यकर्ता और कम से कम 10,000 रुपये सहायिका का करना चाहिए था। खंड विकास कार्यालय के सभा कक्ष मे मुख्यमंत्री के आदेश पर सीएम की मन की बात का आयोजन किया हुआ। सभाकक्ष में बड़ी एलईडी को लगाया गया। ब्लाक की सभी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य सेविका बिंदु सिंह, प्रभारी खंड विकास अधिकारी ब्रृजेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी गौरव कुमार रहे। धामपुर में भी ब्लाक के सभाकक्ष में प्रोजेक्टर लगा कर सीएम के कार्यक्रम को देखा गया। नगर पालिका में भी ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पालिका के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। पालिका कर्मचारी सरकारी काम को छोड़ सवेरे 11 बजे से ही पालिका के सभाकक्ष में लगे प्रोजेक्टर के सामने सीएम का संदेश सुनने को बैठ गए थे, तब तक बैठे रहे। जब तक कार्यक्रम खत्म नहीं हुआ।