फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आय और व्यय का लेखा-जोखा दुरुस्त रखने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम पंचायत पूंडरी खुर्द में आयोजित शिविर में डीआरपी अरुण, डीएमएम अनीता चंदौला ने 35 महिलाओं को आमदनी और व्यय का लेखा-जोखा रखने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आय-व्यय का ठीक ब्यौरा नहीं रखा जाता तब तक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक कार्य से प्राप्त लाभ-हानि पता नहीं होगा। उन्होंने महिलाओं को रोजगार से जुड़कर स्वयं को आत्म निर्भर बनाने, अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए रोजगार के अन्य अवसरों की तलाश करने की सलाह दी। बीआरपी ममता रानी की देखरेख में दर्शनी, सीमा, पवित्रा, रीतू, रूचि सहित अनेक महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर बीएमएम जमीर अब्बास, बीएपी संजय, पीआरपी पंकज कुमार ने भी महिलाओं को आमदनी बढ़ाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें