फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में पांच प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निष्प्रयोजन सामग्री नीलाम करने, कंबल लिहाफ वितरण करने, स्टेडियम के लिए भूमि क्रय किए जाने, झील पार्क में स्थित स्विमिंग पूल, कैंटीन, पैडल बोट आदि के ठेके करने, कान्हा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत निर्मित गोशाला के संचालन के लिए समिति गठित करने सहित पांच प्रस्ताव पटल पर रखे गए। बैठक में मौजूद सुमन देवी, शाइस्ता परवीन, सायरा खातून, हमीदा बेगम, पंकज जैन, नबील अहमद, जोनी जोशी, रफीक अहमद, शमीम अहमद आदि नौ सभासदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिए। बैठक में विपक्ष के 16 सभासद नदारद रहे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी नवनीत गोयल ने बताया कि नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत 1/3 सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति प्रस्ताव पास किए गए है। सुरक्षा की दृष्टि से तहसीलदार धामपुर पुलिस फोर्स के साथ बैठक में मौजूद थे। इससे पूर्व समस्त सभासदों पालिका स्टाफ ने दो मिनट का मौन धारण कर आतंकी हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। चेयरपर्सन फिरोजा खातून की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी नवनीत गोयल ने संचालन में बैठक संपूर्ण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें