फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की सफाई कर्मचारी को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की सफाई कर्मचारी को दी विदाई
विज्ञापन

नगीना। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पालिका की सफाई कर्मचारी कमलेश देवी को भावभीनी विदाई दी गई।
शुक्रवार को पालिका कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी व चेयरपर्सन पुत्र शेख शाहनवाज खलील ने सेवानिवृत्त कर्मचारी कमलेश देवी को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। शेख शाहनवाज खलील ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी कमलेश देवी को तीन लाख 57 हजार का चेक दिया गया। कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत के बल पर ही नगीना नगर पालिका स्वच्छता में हमेशा सबसे आगे रहती है। कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा के लिए खुला मिलेगा। संचालन मनोज वाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर प्रधान लिपिक लालबहादुर वाल्मीकि, मदनपाल, तलत अहमद, सभासद मोअज्जम हुसैन रियाजी, नसीम अहमद, शेख सद्दन, दारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें