फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो की 17 छात्राओं ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो की 17 छात्राओं ने जीते पदक
विज्ञापन

नजीबाबाद । गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ ताइक्वांडो पदक जीतने वाली 17 छात्राओं को कन्या विद्यापीठ की ओर से सम्मानित किया गया।
छात्राओं ने जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा दिसंबर 2018 के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित अंतर जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टीम बालिका वर्ग में ओवर आल चैंपियनशिप जीतने के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे। कन्या विद्यापीठ की आचार्या प्रियंवदा वेदभारती ने रविवार को स्वर्ण पदक जीतने वाली ताइक्वांडो प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ताइक्वांडो में गोल्ड मैडल जीतकर कन्या विद्यापीठ का नाम रोशन करने वाली छात्राओं में तरु चौधरी, रिंकी आर्य, प्राची, अनुपमा, सृष्टि, प्रभा भाटी, आयुषी, प्रीति आर्य, रजत पदक जीतने वाली हेमलता, अंशिका, नंदिनी, रिचा, सुकृति और कांस्य पदक जीतने वाली वेदिका, दिव्याक्षी, तारिणी, नंदिनी चतुर्वेदी, सुनयना शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें