कैरम टूर्नामेंट में मोहम्मद शहजाद बना विजेता
नगीना। स्टार क्लब नगीना द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट नगीना के मोहम्मद शहजाद ने जीता। मोहम्मद इकराम उप विजेता रहा। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान ने मोहम्मद शहजाद को विजेता ट्रॉफी और मोहम्मद इकराम को उप विजेता ट्रॉफी भेंट की। अब्दुल हफीज मेमोरियल ट्रॉफी के लिए आयोजित जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट के फाइनल मैच के पहले गेम का स्कोर 28-29, दूसरे का स्कोर 16-29 तथा तीसरे गेम का स्कोर 26-29 रहा। मोहम्मद शहजाद को विजेता और मोहम्मद इकराम को उप विजेता घोषित किया गया। पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान ने कहा कि खेलों से शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इस मौके पर आयोजन समिति के शाहबुद्दीन, अतीक अहमद, महताब आलम, इरशाद आलम, सिद्दीक मुल्तानी, शेख़ जमशेद, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद फराहिम, मोहम्मद आसिफ, रहीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।