फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भियान के चौथे दिन दिखीं दो डॉल्फिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के चौथे दिन दिखीं दो डॉल्फिन
विज्ञापन

बिजनौर। मेरी गंगा मेरी सूंस अभियान के अंतर्गत गंगा में डॉल्फिन की गणना चौथे दिन भी जारी रही। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी मोहम्मद शाहनवाज खान ने बताया कि शनिवार को टीम को दो डॉल्फिन दिखाई दी हैं। डॉल्फिन की संख्या अब तक 20 हो गई है। अब अभियान के केवल दो दिन ही शेष बचे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को अभियान में पांच घड़ियाल भी दिखे हैं। बताया कि गंगा में स्वस्थ डॉल्फिन दिख रही हैं। पिछले साल गंगा में दो शावक भी दिखे थे। हालांकि अभी तक गंगा में कोई शावक नहीं दिखा है। उनके अनुसार दो दिन में दस से ज्यादा डॉल्फिन दिखने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि डॉल्फिन की गणना के दौरान गांव वालों को जलीय जीवों की रक्षा के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें