फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामेश्वरी देवी के प्रवचनों को सुनने पहुंचे श्रद्वालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। श्रीराधा-कृष्ण के नाम मात्र जपने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। मायारुपी संसार में दुखों से दूर रहने के लिए श्रद्धालुओं को श्रीराधा-कृष्ण के प्रेम में रमना होगा। वृंदावन से आईं नामेश्वरी देवी ने प्रवचन में श्रद्धालुओं से यह बात कही। दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन कृपालु महाराज की प्रचारिका नामेश्वरी देवी ने कहा कि इस धरती पर दुख ही दुख हैं। श्रद्घालुओं को दुुख रूपी संसार और माया रूपी भवसागर से पार होने के लिए प्रभु के चिंतन और मनन में अपनी आत्मा को लगाना होगा। प्रभु के दर्शन और पापों से मुक्ति का मार्गदर्शन केवल सद्गुरू रूपी महापुरुष करा सकते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सद्कर्मों को अपनाने, सद्गुरु के बताए मार्ग पर चलने, बुरे कर्मों से दूर रहने और श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति में रमने की सलाह दी। इस अवसर पर अमित गुप्ता, नीरज, अशोक अरोड़ा, अजय वर्मा, रेनू माहेश्वरी, अनिल कुमार, मालिनी, ज्योति शर्मा, नीलम अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, ऋषिराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें