कोतवाली देहात। ब्लॉक के एडीओ सुरेंद्र कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि सेवा में रहते हुए सुरेंद्र कुमार ने ब्लॉक में सबसे अधिक समूह का संचालन करने का काम किया, जो सराहनीय है। इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त, बीडीओ किरतपुर, बीडीओ हल्दौर, डा. सुनील वर्मा, सेवानिवृत्त बीडीओ जयपाल सिंह, ईश्वर शर्मा, धीरज सिंह, संजय गुर्जर, धीरेंद्र यादव, एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।