फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल रोड पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। क्रीड़ा भारती की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला जेल रोड पर सफाई अभियान चलाया गया।
क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी ने कहा कि स्वच्छता के जरिये ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। जैसे हमारा शरीर स्वच्छ रहना चाहिए वैसे ही हमारे आसपास का वातावरण भी साफ होना चाहिए। जब तक हमारे आसपास का वातावरण स्वस्थ नहीं होगा तब तक हमारे स्वस्थ रहने की कल्पना व्यर्थ है। गंदगी के कारण अनेक हानिकारक कीटाणु पैदा होते हैं, जो बीमारी फैलाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद स्कूल रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। जगह जगह पड़े कूड़े को एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया। दुकानदारों से भी सड़क पर कूड़ा न करने का आह्वान किया गया। इस दौरान जैनेंद्र सिंह, अरविंद अहलावत, जितेंद्र चौधरी, प्रशांत महर्षि, अभिषेक रोड, देशराज सिंह, मुजफ्फर जैदी, मोहित कुमार, शुभम, जिया हैदर जैदी, अरूण कुमार, विपुल कुमार, रीतेश भटनागर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें