प्रधानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
अफजकगढ़। ब्लॉक के डबाकरा हाल में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिसमें बीडीओ ने प्रधानों को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सफाई रखने और गांव में कीटनाशक दवा छिड़कने का संकल्प दिलाया। बीडीओ रोहिताश कुमार ने बताया कि में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलेगा। ग्राम पंचायतों में बीमारी पर रोकथाम को प्रधानों को कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराना है। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा न रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूरन सिंह, धीरेंद्र शेखावत हर्रायवाला, हैप्पी शेखावत, ओमप्रकाश सिंह, अमर सिंह, खुर्शीद आलम, तारा सिंह, दर्शन रावत, सत्येंद्र फौजी, राजपाल सिंह, हाजी हामिद हसन, राजवीर सिंह रहे।