कुपोषण के खिलाफ लड़ेंगे लड़ाई
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए सभी विभाग मिलकर कंवर्जेंस प्लान बनाएंगे। सभी विभागों को कुपोषण के खिलाफ लड़ना होगा। डीएम ने कहा कि जिले में बाल व मातृ कुपोषण को खत्म करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। सभी विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का दायित्व है कि वे विभाग की योजनाओं से अतिकुपोषित, एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को लाभांवित करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी और सीडीपीओ को कुपोषित, एनीमिया ग्रस्त बच्चों और महिलाओं की सूची सभी विभागों को देने को कहा। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने एक्शन प्लान तैयार कर 29 सितंबर तक जमा करने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने बताया कि तीन वर्षों में बच्चों में बौनापन, कुपोषण, अल्प वजन और एनीमिया को कम करने के अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में सीडीओ प्रवीण मिश्रा, सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल, डीपीआरओ मनीष कुमार, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए महेशचंद्र, सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह आदि रहे।