फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतलूब मुल्तानी शिल्प गुरू की उपाधि से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलूब मुल्तानी शिल्प गुरू की उपाधि से सम्मानित
विज्ञापन

नगीना। काष्ठ कला उद्यमी मतलूब मुल्तानी को भारत सरकार ने शिल्प गुरू की उपाधि से विभूषित कर उन्हें स्मृति चिन्ह व दो लाख रूपए अंग वस्त्र के साथ स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। नगीना क्राफ्ट डेवलेपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष और काष्ठ कला उद्यमी इरशाद अली मुल्तानी ने बताया कि नगीना के मोहल्ला लुहारी सराय निवासी मतलूब मुल्तानी को यह सम्मान केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ओडिटोरियम में सम्मान समारोह में 14 सितंबर को दिया गया। इससे जहां नगीना काष्ठ कला उद्यमियों को हर्ष की लहर है। मतलूब ने बताया कि यह सम्मान सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि नगीना के हर नागरिक है। उससे नगीना काष्ठ कला का भी सम्मान बढ़ा है। नगीना की पहचान विश्व में मानचित्र पर बनी है। काष्ठकला उद्यमियों जुल्फकार आलम, बाबू भाई लाठी वाले, खुर्शीद कुरैशी, अंजार अहमद, सलीम अहमद, मुलतानी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सलीम अहमद, इसरार कुरैशी, नईम अहमद, अतीक अहमद, शहाबुद्दीन, शेख खलीलुर्रहमान, काजी अरशद मसूद, प्रिंस अरशद, डॉ. मोहम्मद दाउद मुल्तानी, पूर्व विधायक सतीश गौतम समेत अनेक गणमान्य ने हर्ष व्यक्त किया। इरशाद मुल्तानी ने बताया कि मतलूब मुल्तानी केे नगीना पहुंचने पर नगीना क्राफ्ट डेवलेपमेंट सोसाएटी उन्हें सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें