पोस्टर प्रतियोगिता में शाहरुख और प्रियंका प्रथम
बिजनौर । वर्धमान कॉलेज में 30 यूपी बटालियन के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया ।
हम सब का है यही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना विषय पर कैडेट्स ने स्वच्छता का संदेश देने वाले सुंदर चित्र बनाए। कैडेट्स ने पोस्टरों के माध्यम से शौचालय तथा कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट जेके विश्वकर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत एक बड़ा अभियान है और यह सभी के सहयोग से पूरा हो सकता है। प्रतियोगिता में छात्र कैडेट्स में शाहरुख प्रथम, प्रीतम सिंह द्वितीय व गुलशेर अहमद तृतीय रहा। छात्रा कैडेट्स में प्रियंका रानी प्रथम, रोजी द्वितीय व दीपा तृतीय रही। निर्णायक मंडल में प्राचार्य सीएम जैन, डा.संजय कुमार, डा.धर्मेंद्र कुमार, डा.जूही अग्रवाल शामिल रहे। इस दौरान हवलदार सूबेदार सिंह, हवलदार मोहन प्रसाद, डा.एकेएस राणा, डा.राजेश यादव आदि मौजूद रहे।