फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। लगातार हो रही भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को मोहल्ला रईसान, लक्कड़शाह के चौराहे के पास रहने वाले जाकिर हुसैन का मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में कपड़े, बर्तन व उसके भाई के दो फलों के ठेले दबकर नष्ट हो गए। मकान गिरने से जाकिर हुसैन और उसके भाई तस्लीम अहमद को भारी नुकसान हुआ। साथ ही जाकिर व उसकी पत्नी आशियां, बच्चे और उसके भाई तसलीम व उसकी पत्नी गुलशन जहां को भी मामूली चोटें आई हैं। मकान गिरने से जाकिर उसके भाई तसलीम का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। मोहल्ले वालों ने शासन प्रशासन से उनके परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें