फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती को बताया समय की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
जैविक खेती को बताया समय की आवश्यकता
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि भवन के सभागार में एग्रीजंक्शन केंद्रों के लाभार्थियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया गया। योगेंद्रपाल सिंह योगी ने कृषि से जुड़े व्यवसायों के बारे में बताया। उन्होंने फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को देने के बारे में बताया। भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष देशराज सिंह ने मृदा स्वास्थ्य एवं पोषक तत्व प्रबंध के बारे में जानकारी दी। सचिन कुमार ने बताया कि प्रदेश में 18 अगस्त तक बैंक ड्राफ्ट लाओ पहले सोलर पंप पाओ के आधार पर सोलर फोटोवोल्टिक इरीगेशन पंप दिए जा रहे हैं। उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी ने बताया कि यह समय जैविक खेती या जीरो बजट खेती का है। बताया कि कृषकों को जैविक खाद, जैविक उर्वरक, जैविक पेस्टीसाइट के बारे में बताने को कहा। उन्होंने बताया कि आज के खाद्यान्न में उतने पोषक तत्व नहीं बचे हैं जितने 30 साल पहले के भोजन में होते थे। बैठक में कुलदीप सिंह, यशवीर सिंह, शशिकांत शर्मा, हरवेंद्र सिंह, रजनीश कुमार, विनोद कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें