नाला निर्माण को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
धामपुर। मोहल्ला बाड़वान की महिलाओं ने शनिवार को पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है की मोहल्ले के लोग घरों में बरसाती पानी घुसने से परेशान है और पालिका के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। मोहल्ले की कविता रानी, मिथलेश , कौशल्या, सविता का कहना है कि पालिका प्रशासन और पालिकाध्यक्ष से बरसात शुरू होने से पहले ही अपेक्षा की थी कि वह उनकी बस्ती बरसाती पानी की निकासी को नाले का निर्माण करा दें ,पर किसी ने नहीं सुनी है। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी उनकी बस्ती में जमा है। अभी भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि उनके द्वारा समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी समस्या का जल्द निदान होगा।