अमरोहा। सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव बेतपुर मुंडा में रविवार सुबह हाईटेंशन लाइन का करंट खंभे के जरिये जमीन पर उतर आया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वीर सिंह की भैंस और सूरज के कटरे की मौत हो गई। अचानक करंट उतरने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डेहरा बिजली फीडर दी। इसके बाद सप्लाई बंद कर दी गई।