गन्ना भुगतान के मुद्दे पर आज चीनी मिलों का घेराव करेंगे सपाई
अमरोहा। चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को सुबह दस बजे से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चीनी मिलों का घेराव करेंगे। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर क्षेत्र भर की चीनी मिलों के गेट पर धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव करेेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समय पर अपने-अपने क्षेत्र की मिलों पर पहुुंचने की अपील की है।