अमरोहा। आज (शनिवार) लखनऊ में प्रधानमंत्री का दौरा है। इसमें मुख्यमंत्री के बुलावे पर चेयरमैन शशि जैन भी पहुंचेंगी हैं। शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर चेयरमैन मांग पत्र प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने बताया कि शहर की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। ताकि इनका जल्द समाधान हो सके। इसके अलावा जिला कारागार के निर्माण में लंबे समय से अटकी धन संबंधी अड़चनों को दूर करने के मुद्दे पर भी बात की जाएगी। साथ ही शहर में सालों पुरानी जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने, विकास प्राधिकरण का गठन करने और शहर की सड़कों के जीर्णोंद्घार के मुद्दे पर भी बात होगी।