हसनपुर। शुक्रवार दोपहर हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश से आसमान में टकटकी लगाए किसानों के चेहरे खिल उठे।
हसनपुर कई दिन से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को शुक्रवार को बारिश होने से राहत मिली। लोगों ने घर से बाहर निकलकर बारिश का लुत्फ उठाया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग बेहाल थे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।