युवती ने जहर खाया
बिजनौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बवनपुरा की एक युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।