फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट फैलने से एक बच्ची व दो महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। गांव सादिकाबाद में एलटी लाइन के ऊपर से एचटी लाइन का तार गुजर रहा है। मंगलवार को अचानक दोनों तार आपस में टकरा जाने से गांव में करंट फैल गया। कई घरों के विद्युत उपकरण फूंक गए। कपड़ों पर प्रेस कर रही रीता (35) पत्नी मनोज कुमार और घर के आंगन में काम कर रही मिथलेश (45) पत्नी दामोदर तथा डेढ़ वर्षीय अवनी पुत्री प्रदीप करंट लगने से झुलस गई। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। विद्युत सप्लाई बंद होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अधिकांश तार जर्जर हालत में है। विद्युत निगम से जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। जेई हरीश सैनी का कहना है कि टूटे तारों को सही कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें