बिजनौर। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। शाम को चार से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया। समिति के सह प्रवक्ता अमीर हैदर जैदी के अनुसार समिति प्रदेश की जनता को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए जल निगम को उत्तर प्रदेश में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग सेक्टर रिफार्म बनाने, कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, सातवां वेतनमान लागू करने, बकाया भुगतान आदि की मांग कर रहे हैं। जनहित में किए जा रहे आंदोलन पर कोई कार्रवाई न होने की निंदा की गई। धरने की अध्यक्षता अरुण कुमार त्यागी ने की। केके शर्मा, एनएम गुप्ता, उमेश सिंह, शुभम सक्सेना, जल संस्थान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह, लोकेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।