फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री शक्ति परिवार की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। जनता को व्यसनों से दूर रखने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

गायत्री शक्ति पीठ पर यज्ञ आयोजित किया गया। इसके बाद सभी ने कन्याओं का सामूहिक पूजन किया। जनता को व्यसनों से दूर रखने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। अमरीश राठी ने बताया कि आठ अप्रैल को लखनऊ में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डा. प्रणव पंडया के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक करोड़ हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर प्रदेश को व्यसन मुक्त करने का अनुरोध किया जाएगा। व्यसन मुक्ति के लिए प्रदेश वासियों से ये एक करोड़ हस्ताक्षर कराए गए हैं। इस दौरान दिनेश झा, कमल सिंह, आशुतोष मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, विमल कुमार आदि ने व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया। रैली का नेतृत्व हुकम सिंह शास्त्री, अशोक शर्मा, रामपाल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, प्रेम प्रताप सिंह, ज्ञानवीर सिंह, प्रणाम भटनागर ने किया। रैली में सुधा राठी, बिजेंद्र सिंह, राकेश रानी, बीना राठी, डा. राधेश्याम शर्मा, सरोज त्यागी, ब्रजपाल सिंह, मुनेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें