हाईवे पर बस के ब्रेक फेल, सात यात्री घायल
स्योहारा। स्योहारा नूरपुर प्राइवेट बस यूनियन की एक बस शुक्रवार सुबह नूरपुर के लिए जा रही थी। बस में 34 यात्री सवार थे। बस जैसे ही गांव पट्टी के पास पहुंची तो उसके ब्रेक फेल हो गए। इसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इसी बीच चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हैंड ब्रेक लगा दिए। इससे बस मंडप से कुछ ही दूरी पर रुक गई। अचानक ब्रेक लगने से रामसिंह हरौली, रेखा हरौली, विमला मंगलखेड़ा, चरणसिंह मंगलखेड़ा, हनीफ मंगलखेड़ा, रुखसार मंगलखेड़ा, कमलेश पोटी पोटा, हनीफा पोटी पोटा आदि घायल हो गए। हादसे के बाद यूनियन की दूसरी बस से यात्रियों को पहुंचाया गया।