फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने कुते को निवाला बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। इंटर कालेज के निकट डी-आवासीय में कुत्ते को गुलदार ने निवाला बना लिया। रामगंगा बांध परियोजना की सिंचाई विभाग कालोनी में एक गुलदार ने इंटर कालेज के निकट एक कुत्ते को निवाला बना लिया। जिससे आवासी क्षेत्र में निवास कर रही जनता में दहशत का माहौल है। डी 239 में अशोक कुमार परिवार के साथ रहते है। बीती रात को एक गुलदार पास में ही प्राथमिक स्कूल/ इंटर कालेज के मैदान से निकल कर आबादी क्षेत्र में आ गया। बकौल अशोक कुमार रात को लगभग तीन बजे कुत्ते के भौंकने की आवाज आई जिस पर उसकी पत्नी ने बाहर देखा तो एक गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर दिया। साथ ही वह कुत्ते को खींचता हुआ स्कूल के मैदान में झाड़ियों में ले गया। घटना से आवासीय क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट के अनुसार गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें