फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा जारी रखने को प्रबंध न्यासी ने की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । जरूरतमंद छात्राओं की उच्च शिक्षा निर्बाध जारी रखने के लिए साहू जैन ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी ने 1.42 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।
विज्ञापन

रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने बताया कि निर्धन और मध्यमवर्गीय परिवारों की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने में साहू जैन ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी साहू अखिलेश जैन अतुलनीय योगदान है। इसके अंतर्गत रमा जैन कन्या महाविद्यालय की जरूरतमंद 135 छात्राओं की उच्च शिक्षा निर्बाध जारी रखने के लिए विश्वविद्यालय परीक्षा आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति के लिए 1,42,450 रुपये प्रदान किए गए हैं। सोनम, निशा, कुलसूम, शिवानी, सीमा, फरहत, रूबीना, शीबा, रिहाना, नाजिया सहित बीए की 110, बीकॉम की छह, एमकॉम की पांच, एमए की आठ, बीसीए, बीबीए की छह छात्राएं लाभान्वित हुईं। प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता ने प्रबंध न्यासी का आभार व्यक्त करते हुए लाभार्थी छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें