फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय गेट व दीवार गिरने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार के नीचे दबकर बालक की मौत
विज्ञापन

किरतपुर। मोहल्ला जाटान में मंगलवार रात करीब आठ बजे मोबाइल फोन कंपनी के टावर की चाहरदीवारी पर लगे लोहे के गेट पर मोहल्ले के ही इकरार का सात साल का पुत्र अल्तमश, अकरम का छह साल का पुत्र मुन्ना और इजहार का छह साल का पुत्र मुजीब खेल रहे थे। अचानक लोहे का गेट और दीवार बच्चों के ऊपर आ गिरे। बच्चों कीचीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। तीनों बच्चे बुरी तरह से घायल थे। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान अल्तमश की मौत हो गई। घायल मुजीब की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें