फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई ई-रिक्शा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन अन्य के चोटें आईं।
विज्ञापन

नजीबाबाद में तहसील के निकट सरिया लेकर कोटद्वार जा रहे एक ट्रक की चपेट में ई-रिक्शा आ गई। ई-रिक्शा को लुकादड़ी निवासी सरताज चला रहा था। ई-रिक्शा पर लुकादड़ी का असलम और दो महिलाएं बैठी थीं। भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर चढ़ते समय बुधवार सुबह हुई घटना में ई-रिक्शा चालक सरताज को गंभीर चोटें आईं। ई-रिक्शा पर बैठीं महिलाओं सहित तीन अन्य को भी चोटें आईं। जबकि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल सरताज को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सरिये से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें