फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर(बिजनौर)। गोताखोरों ने गंगा में डूबे गांव गंधौर के युवक का शव निकाल लिया। गांव निवासी महेंद्र की पत्नी ममता की शनिवार की शाम तेज बुखार से मौत हो गई थी। रविवार को परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट सुजातपुर खादर ले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद साथ लोग गंगा में स्नान करने लगे। इस दौरान गांव निवासी महेश (28) गंगा में डूब गया था। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने महेश की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने बैराज बिजनौर से छह सदस्य गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक की तलाश में लगाई। कुछ घंटो के प्रयास में ही गोताखोरों को महेश का शव मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। विधायक चांदपुर कमलेश सैनी ने मौके पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। महेश की पत्नी रीना और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें