फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद स्टेशन पर मिला लावारिस किशोर परिजनों के सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। बुलंदशहर के गांव हासीपुर भटौला निवासी स्वर्गीय हरवंश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ बंटी घर से नाराज होकर शुक्रवार को देर शाम नजीबाबाद पहुंचा। जीआरपी नजीबाबाद ने स्टेशन पर लावारिस घूमते स्कूल की यूनिफार्म पहने अभिषेक से पूछताछ की। जीआरपी ने बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं न्यायिक अधिकरी उदयराज सिंह और डॉ. सविता वर्मा को लावारिस छात्र के संबंध में जानकारी दी। जीआरपी एसआई धर्मवीर सिंह और बाल कल्याण समिति सदस्यों ने परिजनों से बुलंदशहर में संपर्क किया। सूचना मिलने पर अभिषेक के परिजन चंद्रभान सिंह, राजेंद्र सिंह देर रात नजीबाबाद पहुंचे। बाल कल्याण समिति के उदयराज सिंह और डॉ. सविता वर्मा ने घर से भागकर आए अभिषेक को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें