शेरकोट। मोहल्ला काजी सराय में बकाया वसूली करने गए विद्युत निगम के जेई को तीन बकायेदारों ने पीट डाला। जेई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। जेई राहुल मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुहल्ले में बकाया वसूली को गए थे। जब बकाया न देने पर उन्होंने तीन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया की तो आरोपी भड़क गए। तीनों ने उनसे गाली-गलौज व अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बामुश्किल वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।