-राजनीतिक पार्टियों ने अभी नहीं खोले प्रत्याशियों के पत्ते
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तहसील बिजनौर की पालिका व नगर पंचायतों में से बिजनौर, हल्दौर, मंडावर, झालू में अध्यक्ष पद के 29 नामांकन पत्र खरीदे गए। सभासद के लिए 177 पत्र खरीदे और इनमें से 35 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। तहसील की धामपुर, सहसपुर अफजलगढ़, शेरकोट, स्योहारा व नहटौर में अध्यक्ष पद के 34 नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें से स्योहारा में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल हुए। राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशियों के पत्ते नहीं खोले है। इस कारण अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कम हो रहे हैं। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद पदों के लिए 138 दावेदारों ने अपना नामांकन कराया।
नगर पालिका बिजनौर में अध्यक्ष पद के लिए 12 नामांकन पत्र खरीदे गए और सभासद के लिए 71 खरीदे गए और इनमें से सभासद पद के लिए 11 दावेदारों ने अपना नामांकन दाखिल किए । हल्दौर से अध्यक्ष पद के आठ नामांकन पत्र, सभासद पद के 28 नामांकन पत्र खरीदे तथा 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मंडावर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के एक पत्र खरीदा गया। नगर पंचायत झालू में अध्यक्ष पद के आठ नामांकन पत्र खरीदे, सभासद पर को 18 खरीदेे गए और इनमें से पांच ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नजीबाबाद तहसील की किरतपुर, नजीबाबाद, साहनपुर, जलालाबाद में अध्यक्ष पद के 14 नामांकन पत्र, सभासद पद के लिए 78 खरीदे और 23 नामांकन पत्र दाखिल हुए। चांदपुर में अध्यक्ष पद के 12 नामांकन पत्र खरीदे। इसमें से नूरपुर में एक अध्यक्षद पद के दावेदार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका नगीना, बढ़ापुर में अध्यक्ष पद के चार पत्र खरीदे, सदस्य पद के 55 नामांकन पत्र खरीदे और 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
धामपुर तहसील की नगर पालिका, पंचायतों में नहटौर अध्यक्ष पद के 16, सभासद पद के 26 नामांकन पत्र खरीदे गए और दाखिल किए।नगर पालिका धामपुर में अध्यक्ष पद के लिए 03 नामांकन पत्र खरीदे गए, सभासद के 30 पत्र खरीदे और दो पत्र दाखिल किए गए। स्योहारा में अध्यक्ष पद के आठ पत्र खरीदे गए और एक पत्र दाखिल हुआ। सभासद के 120 पत्र खरीदे गए और एक दाखिल हुए। शेरकोट में अध्यक्ष पद के लिए एक, सभासद पद के लिए 33 नामांकन पत्र खरीदे गए और 10 ने पर्चे दाखिल किए। अफजलगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पद पर 50 नामांकन पत्र खरीदे, चार सभासद के लिए दाखिल हुए। सहसपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को पांच नामांकन पत्र और सभासद के लिए 43 खरीदे गए और और एक पत्र दाखिल किए गए।
नगीना। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन हिंदू इंटर कॉलेज के नामांकन केंद्र पर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन, सभासद पद के लिए 32 नामांकन पत्र बिके। जबकि बढ़ापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर एक, सभासद पद पर 23 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। नायब तहसीलदार फैसल कमर ने बताया कि तीसरे दिन अध्यक्ष पद पर किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। सभासद पद पर नगीना से 14 बढ़ापुर से चार उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
अध्यक्ष पद के 19 व सभासद के लिए 168 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
चांदपुर। मंगलवार को निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चांदपुर व नूरपुर नगरपालिका परिषद के चुनाव के लिए गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नूरपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए तीन दिन में 17 तथा सभासद पद के लिए 80 पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के एक व सदस्य पद के लिए 19 नामांकन जमा किए गए। एसडीएम रितु रानी ने नामांकन स्थल पर आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया।