फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। गांव जहानाबाद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खस्ताहाल है। आक्रोशित महिलाओं ने खस्ताहाल मार्ग को लेकर प्रदर्शन किया। बताया कि मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और मार्ग की उखड़ी बजरी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनी है। खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत की ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से कई बार मांग की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो भी नेता उनके गांव में वोट मांगने आएगा तो वे उसके समक्ष पहले खस्ताहाल मार्ग का मुद्दा उठाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में रेखा रानी, कुसुम, बीना, प्रवेश, पूनम, सोनी, मुन्नी, सुषमा, बीना, शारदा देवी, दीपा देवी, ममता देवी, सुमन देवी, शिवानी, मानसी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें