फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया महिला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। भिक्कावाला के सेंट मेरीस इंटर कालेज के प्रांगण में करूणा समाज सेवा संस्था के तत्वाधान में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रेखा रानी, प्रधान पति सतेंद्र, कालेज के प्रबंधक एवं करूणा समाज सेवा संस्था के भिक्कावाला के निदेशक फादर जोस वर्गीस, प्रधानाचार्या सिस्टर जिनी वर्की व शिक्षिका सीमा चौहान ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान पति सतेंद्र ने सरकारी योजनाओं के लिए लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिलाओं व किशोरियों ने भजन, नृत्य, नाटिका व देहाती समूह नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को प्रवक्ता सीमा चौहान ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सेंट अल्फोंसा चर्च के पल्ली पुरोहित फादर टीजो, फादर मैलविन, सिस्टर ऐंजल, सिस्टर कुसुम, रितु शर्मा आदि ऐनीमेटर मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में वीरभानवाला के सेंट अल्फोंसा चर्च, केहरीपुर, मीरापुर आदि ग्रामों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संचालन समन्वयक गजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें