फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

धामपुर/रेहड़। महिला कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर महिला कल्याण विभाग की काउंसलर खुशबू शर्मा ने महिलाओं की सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धा, विधवा पेंशन का लाभ उठाने का सुझाव दिया गया। शुक्रवार को ब्लॉक के डबाकरा हाल में आयोजित कार्यक्रम में काउंस्लर ने कहा कि अब कोई महिलाओं का उत्पीड़न नहीं कर सकेगा। सरकार ने उनकी मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 181 को चालू की है। इस मौके पर बीडीओ सतीश कुमार पांडेय, एडीओ समाज कल्याण अशोक कुमार रहे। उधर, रेहड ब्लॉक अफजलगढ़ के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन को चलचित्र के माध्यम से लाइव प्रसारण किया। दीनदयाल आजीविका महिला संकुल संघ समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम मेें एडीओ आईएसबी बृजेश सिंह, एडीओ समाज कल्याण गौरव कुमार, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक मिशन मैनेजर मोहम्मद दानिश, ओम सिंह, मिथलेश रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें