गन्ना मूल्य भुगतान में मिसाल बना बिजनौर
नजीबाबाद। भाकियू नेताओं ने गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भारतीय किसान यूनियन और जिला प्रशासन से अन्य जनपदों को भी नसीहत लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता और प्रशासन के प्रयास से जनपद बिजनौर प्रदेश केेेे जिलों में गन्ना भुगतान के लिए मिसाल बना है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सरदार इकबाल सिंह, ग्राम प्रधान अवतार सिंह, सर्वजीत सिंह, योगेंद्र सिंह, जसवंत सिंह ने जनपद बिजनौर के किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह और यूनियन की एक जुटता को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के साथ जिला प्रशासन ने भी किसान हित में मिलों पर दबाव बनाया।