आग से चार बीघा गन्ना जला
भूतपुरी। गांव आसफाबाद चमन निवासी किसान का चार बीघा गन्ना आग लगने से जल कर बर्बाद हो गया। जिससे उसका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। गांव आसफाबाद चमन निवासी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उसकी गांव टांडा बैरागी के जंगल में अलियारपुर गांव के निकट चार बीघा जमीन में गन्ने की फसल खड़ी थी। गन्ने में बुधवार को आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग में जलकर चार बीघा फसल नष्ट हो गई।