‘तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराएं’
कादराबाद। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी नफीस अली, हरिराम सिंह, विशाल, घनश्याम, बबलू, असलम, जावेद, महेश सिंह ने एसडीएम से तालाब और बाजार की भूमि से अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तालाब की आधी से अधिक भूमि पर लोगों के अवैध कब्जे हैं। ग्राम प्रधान बुसरा खातून का कहना है कि इस बाबत अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। लेखपाल आस मोहम्मद का कहना है कि यह कब्जे उनके क्षेत्र में आने से पहले के हैं, वह तालाब की पैमाइश करने के बाद जमीन को कब्जामुक्त कराएंगे।