मेरठ के लिए
कादराबाद/बिजनौर। तुरतपुर मार्ग पर नीम खाल की पुलिया के निकट बरातियों की बस मार्ग में गड्ढे होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी बराती सकुशल रहे। शुक्रवार को बढ़ापुर क्षेत्र के गांव भोगपुर में मेरठ से बारात आई थी। शाम को बरात मेरठ लौट रही थी। बस में 36 बाराती मौजूद थे। नबाबपुरा से निकलकर नीमखाल की पुलिया के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही की कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने मौके पहुंचकर बरातियों की मदद की। सीओ ने बताया कि सभी बाराती सुरक्षित है। किसी को गंभीर चोट नहीं है।