विकास कार्यों की जांच कराने की मांग
बिजनौर। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव भागूवाला निवासी शमीम अहमद ने गांव में हुए विकास कार्यों की जांचकर उसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में शमीम ने बताया कि ग्राम प्रधान ने गांव में कराए विकास कार्यों को मानक के अनुरूप नहीं कराया है। शौचालयों और सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी कर कराया गया। इस मामले की शिकायत शमीम ने 17 मई 2018 को नजीबाबाद ब्लॉक एवं जिले के उच्चाधिकारियों से की थी। इसके बाद डीएम ने इस मामले की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपकर 30 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही थी। लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं दी गई।