फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन व्यवस्था में सुधार को बताया छलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई पेंशन व्यवस्था में सुधार को बताया छलावा
विज्ञापन

बिजनौर। अटेवा की बैठक में नई पेंशन व्यवस्था में सुधार के नाम पर 60 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही गई। प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा है। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन के लिए 12 फरवरी को राजस्थान, 15 को हिमाचल प्रदेश, 20 फरवरी को महाराष्ट्र और 25 फरवरी को मध्य प्रदेश में महारैली आयोजित की जा रही है। देश के पेंशन विहीन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं है। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। इस दौरान संदीप कुमार, कामिनी दिवाकर, मोहम्मद शादाब, योगेंद्र कुमार, दीपक, सचिन अग्रवाल, भूपेंद्र चौधरी, गर्वित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें