फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एड्स से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

हल्दौर। एचम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर महमदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का चतुर्थ दिन एड्स जागरूकता दिवस के रूप में मनाया। स्वयंसेवक और सेविकाओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। ग्राम सदरुद्दीन नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में जीव विज्ञान प्रवक्ता निंदा मंजूर ने एड्स बचाव संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एड्स साथ खाने व साथ सोने से नहीं फैलता। एड्स रोगी से असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने, खून लेने व नई सूंई का प्रयोग न करने से फैलता है। इसके बाद कॉलेज के आंचल कुमारी, शाहबाज, दिव्यांशु, विमल, साहिल आदि स्वयं सेवक व सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर उक्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहनचंद ठाकुर, उपप्रबंधक मोहम्मद जकी, रिंकी चौधरी, राजीव कुमार, रेखा भाटिया, विकास कुमार, कार्यक्रम अधिकारी सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें