द्वारिकेश समूह ने 24 नवंबर तक का भुगतान किया
धामपुर/नगीना। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि बहादरपुर एवं बुंदकी चीनी मिल ने पेराई सत्र 2018-19 का एसएपी की दर से 24 नवंबर तक खरीदे गन्ने का मूल्य भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया है। बहादरपुर एवं बुंदकी इकाई ने सत्र 2018-19 का दिनांक 28 नवंबर 2018 तक क्रय किए गन्ने का मूल्य बहादरपुर इकाई का 985.81 लाख रुपये एवं बुंदकी इकाई का 991.41 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।