रुचि वीरा को बसपा प्रत्याशी बनाने की मांग
बिजनौर। अनुसूचति जाति के लोगों की बैठक में रुचि वीरा को बसपा का बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। प्रदर्शनी मैदान के पास एक कैंपस में हुई बैठक में वक्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती से कहा कि रुचि वीरा को ही प्रत्याशी बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि रुचि वीरा और उनका परिवार सदैव अनुसूचित जाति के लोगों के हक में लड़ाई लड़ने का काम किया है। बैठक में अमर सिंह, संतराम, अमर सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह, सरवेश कुमार, ओमप्रकाश, नरेश कुमार आदि रहे।