स्योहारा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश को छूट देने की निंदा की गई। नगर अध्यक्ष एवं प्रदेश के संयुक्त महामंत्री अरुण वर्मा ने कहा के सरकार ने खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति दी है। इससे देश के खुदरा व्यापारी प्रभावित होंगे। खुदरा व्यापारी विदेशी बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकेंगे। इन विदेशी कंपनियों ने अपनी गलत नीतियों से विदेशों में भी अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। अब यही कंपनियां भारत जैसे विकासशील देश में अपने पैर जमा कर खुदरा व्यापार के साथ साथ हमारे देश की अर्थव्यवस्था भी चौपट कर देंगी। पहले यह कंपनियां कम लाभ पर अपना सामान बेचती हैं। मगर, बाद में जब हिंदुस्तान के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो जाएगा तो यही कंपनियां ऊंची दरों से बाजार में अपना सामान बेचेंगे। इससे भारत के उपभोक्ताओं को हानी उठानी पड़ेगी। बैठक में मनोज भटनागर, मोहित वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, आलोक वर्मा, अक्षय वर्मा, अमित वर्मा, शोभित वर्मा, तसलीम अहमद, असद, मोहम्मद असलम, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।