राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल करने का आह्वान
बिजनौर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में अनेक मांगों के समर्थन में विरोध सभा का आयोजन किया गया। आठ, नौ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि निगम के कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाने, बिजली निगमों का एकीकरण कर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन करने, बिजली बिल 2018 वापस लेने, ग्रेटर नोएडा का निजीकरण निरस्त करने, रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने सहित अनेक मांगों को लेकर आठ, नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। इसमें सभी को समर्थन करना है। अध्यक्षता सीपी सिंह, संचालन मोहम्मद अफजल ने किया। इस दौरान ब्रह्मपाल सिंह, सोनल शर्मा, मुनेंद्र कुमार, राजेश कुमार, विकास कुमार, अरुण कुमार, अनुराग कश्यप, नवीन ठाकुर, गोपाल सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।