नगरपालिका कर्मचारियों ने निकाली पॉलीथिन मुक्त रैली
नूरपुर। नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने नगर में स्वच्छता अभियान व पॉलिथीन मुक्त रैली का आयोजन किया।
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे नगरपालिका परिषद् कार्यालय से रैली को पूर्व चेयरमैन हाजी इरशाद अली अंसारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य चौराहों, शिव मंदिर चौक, थाना रोड, शहीद तिराहा, बुद्ध बाजार, रोडवेज बस स्टैंड से होते हुए वापस नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली मे भाग ले रहे बच्चों के हाथों में स्वच्छता व पॉलिथीन मुक्त नारे लिखी पट्टिकाएं थी। इस अवसर पर नगरपालिका के सभासद पूर्व उप चेयरमैन चौधरी राजेंद्र सिंह, सभासद मोहम्मद जाफर, रवि कुमार, सभासद इंतजार बाबा, पालिका के वरिष्ठ लिपिक अतीक अहमद,पथ कर लिपिक वीर सिंह,जर्रार अहमद आदि उपस्थित रहे।