आरआर मोरारका को मिला भामाशाह एवार्ड
नजीबाबाद। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के एमडी एवं सेवा ज्योति आरआर मोरारका चैरिटेबिल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गौतम आर मोरारका को राजस्थान सरकार ने शिक्षा में योगदान के लिए भामाशाह सम्मान से अलंकृत किया। मोरारका को समाज सेवा के लिए पांचवीं बार राजस्थान सरकार ने भामाशाह सम्मान से नवाजा है। जयपुर में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने गौतम आर मोरारका के प्रतिनिधि एसएस शेखावत को भामाशाह एवार्ड स्वरूप प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान किया। द्वारिकेश ग्रुप की ओर से डीजीएम एनएस शेखावत, सेवा ज्योति के मुख्य परियोजना अधिकारी जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।